Colours name: कलर्स का मतलब रंग।
दोस्तों, प्रकृति ने हर एक चीज को अपना एक अलग रंग दिया है। इन रंगों के कारण यह दुनिया बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। ऐसी ही एक अद्भुत रंगीन कलाकृति है इंद्रधनुष की, जिसे बच्चों के साथ बड़े भी देखना पसंद करते हैं।
क्या आप एक मिनट के लिए रंगहीन दुनिया के बारे में सोच सकते हैं ? नहीं…कभी नहीं। क्योंकि रंगहीन दुनिया की कल्पना मात्र से हम डर जाते हैं, सहम जाते हैं, निराश हो जाते हैं। यानी रंगों से भरी दुनिया हमें ऊर्जा प्रदान करती है, हमें जीने की शक्ति देती है। रंग इंसान के मुड(mood) और व्यवहार को बदलने की क्षमता रखते हैं। जैसे कोई विज्ञापन कर्ता अपने विज्ञापन में इस्तेमाल रंगों से हमें आकर्षित करता है और उस विज्ञापन को हम देखते हैं और पढ़ते भी हैं। यानी कलर्स के इस्तेमाल से किसी भी चीज को आकर्षित बनाया जा सकता है।
हजारों वर्षो से रंग हमारे जीवन में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वैसे तो रंग के सिर्फ पांच ही रूप होते हैं- लाल, नीला, पीला, सफेद और काला। लाल, पीला और नीला प्राथमिक(primary) रंग है। यह तीन रंग, अन्य रंगों का आधार है और इनसे अन्य रंग भी बनाए जा सकते हैं। दो प्राथमिक रंगों को बराबर मात्रा में मिलाया जाए तो द्वितीय(secondry)रंग बनता है।नारंगी, बैंगनी और हरा रंग द्वित्तीय रंग है।
हर रंग का हमारे ऊपर एक खास प्रभाव होता है। आजकल रंग चिकित्सा (कलर थेरेपी) प्रचलित है। जिसमें पानी को अलग-अलग रंगों की बोतलों में भरकर प्रयोग करते हैं और बीमारियों से निदान पाते हैं। इससे स्पष्ट है रंग हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत में बढ़ावा देता है।
आइए जानते हैं किस तरह हमारे जीवन में रंग बहुत ही उपयोगी है, इसके लाभ और रंग का हमारे जीवन में महत्व।

Colours Name in English & Hindi
S.No. | Colours Image | Colours Name in English | Colours Name in Hindi |
1 | ![]() | Blue | नीला |
2 | ![]() | Red | लाल |
3 | ![]() | Black | काला |
4 | ![]() | White | सफेद |
5 | ![]() | Yellow | पीला |
6 | ![]() | Aqua | पानी रंग |
7 | ![]() | Silver | चांदी जैसा रंग |
8 | ![]() | Magenta | गहरा गुलाबी रंग |
9 | ![]() | Maroon | भूरा लाल रंग |
10 | ![]() | Gray | स्लेटी |
11 | ![]() | Green | हरा |
12 | ![]() | Olive | जैतून रंग |
13 | ![]() | Lime | नींबू रंग |
14 | ![]() | Purple | बैंगनी |
15 | ![]() | Teal | हरे रंग की छायादार |
16 | ![]() | Navy | गहरा नीला |
17 | ![]() | khaki | खाकी |
18 | ![]() | Bisque | बिस्क रंग |
19 | ![]() | Orchid | आर्किड रंग |
20 | ![]() | Plum | बेर रंग |
21 | ![]() | Thistle | थीस्ल रंग |
22 | ![]() | Chartreuse | हल्का हरे सेब जैसा रंग |
23 | ![]() | Gold | सुनहरा |
24 | ![]() | Orange | नारंगी |
25 | ![]() | Dark Salmon | गहरा नारंगी |
26 | ![]() | Coral | कोरल रंग |
27 | ![]() | Pink | गुलाबी |
28 | ![]() | Deep Pink | गहरा गुलाबी |
29 | ![]() | Slate Gray | तखती स्लेटी |
30 | ![]() | Peach Puff | आडू़ रंग |
31 | ![]() | Rosy Brown | गुलाबी ब्राउन |
32 | ![]() | Burly Wood | स्थूल लकड़ी |
33 | ![]() | Chocolate | चॉकलेट |
34 | ![]() | Indigo | जामुनी |
35 | ![]() | Blue Violet | नीला बेंगनी |
36 | ![]() | Light Yellow | हल्का पीला |
37 | ![]() | Antique White | अलग सफ़ेद |
38 | ![]() | Cadet Blue | कैडेट ब्लू |
39 | ![]() | Spring Green | स्प्रिंग हरा |
40 | ![]() | Forest Green | फारेस्ट हरा |
41 | ![]() | Orange Red | ऑरेंज लाल |
42 | ![]() | Papaya Whip | पपीता व्हिप |
43 | ![]() | Hot Pink | चटक गुलाबी |
44 | ![]() | Crimson | गहरा लाल |
45 | ![]() | Steelblue | इस्पात नीला |
46 | ![]() | Apricot | खुबानी |
47 | ![]() | Emerald | पन्ना रंग |
48 | ![]() | Avocado | एवोकाडो रंग |
49 | ![]() | Mystic | मिस्टिक |
50 | ![]() | Flamingo | आग की लपट का रंग |
51 | ![]() | Salomie | सैलोमी |
52 | ![]() | Honeydew | खरबूज़ा रंग |
53 | ![]() | Ivory | हाथी दांत रंग |
54 | ![]() | Gainsboro | गेन्सबोरो रंग |
55 | ![]() | Snow | बर्फ रंग |
56 | ![]() | Azure | आकाश के समान नीला |
57 | ![]() | Lavender | लैवेंडर |
58 | ![]() | Linen | लिनन |
59 | ![]() | Tan | तेन रंग |
60 | ![]() | Sienna | सिएना रंग |
61 | ![]() | Corn Silk | मकई के भुट्टे के बाल की तरह का रंग |
All Colours Name in Details
नीला रंग (Blue colour)?:

नीला रंग शांति,गहराई और विश्वास का प्रतीक है। नीला रंग समुद्र, पानी को दर्शाता है इसमें पानी के सारे गुण चंचल, गतिमान और जीवनदायिनी शक्ति पाई जाती है।राष्ट्रीय ध्वज की सफेद पट्टी के बीच नीले रंग का अशोक चक्र आकाश, महासागर और सार्वभौमिक सत्य को दर्शाता है।
मनोविज्ञान के अनुसार नीला रंग बल, पुरुष और वीर भाग का प्रतीक होता है।इसलिए नीले रंग को पुरूषो(male) का कलर भी कहते है।मन की शांति, आंखों को सुकून और शरीर को ठंडक देने के लिए नीला रंग बहुत ही लाभकारी है। दुबई में नीले रंग की सड़क देखने को मिलती है। भगवान शिव ने विष को पीया और नीलकंठ के नाम से प्रसिद्ध हुए।
हमें अपने आहार में बैंगन,जामुन, काले अंगूर, ब्लूबेरी आदि को शामिल करने से आवश्यक विटामिंस की पूर्ति होती है। नीले या बैंगनी रंग के फल और सब्जियों से त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रख सकते हैं।
बालों पर लगाने वाले तेल को ब्लू कलर की बोतल में रखने से इसके लाभ बढ़ जाते हैं। ब्लड प्रेशर में ब्लू रंग का काफी महत्व है। नीले रंग की बोतल में भरा हुआ पानी प्रेशर को नियंत्रित करता है।
ज्योतिषी में नीला रंग शनि ग्रह का शुभ रंग माना जाता है। सलाह देने वाले, बीमा करने वाले आदि नीले रंग का प्रयोग करते हैं। नीले रंग के रुमाल के प्रयोग से राहु ग्रह की समस्या में आराम मिलता है।कुंडली में कमजोर चंद्रमा वालों को इस कलर के प्रयोग से बचना चाहिए।
Blue is one of the most important colors used in art, jewelry, etc. It represents the sea and sky. It expresses freedom, space, imagination, etc. It is also known as lapis lazuli or true blue. It is the fifth color of the rainbow.
काला रंग (Black colour)?:

काले रंग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें किसी से पक्षपात न करने का गुण होता है, इसलिए अदालत में वकील, जज सभी काले रंग का कोट पहनते हैं। काला रंग धन- दौलत के साथ मौत, मातम, दुख, घृणा और शोक का भी प्रतीक माना जाता है। काले रंग की खासियत है कि यह रंग कुछ भी बदलने की बजाय सब कुछ सोख लेता है।
कुछ लोग काले रंग को अशुभ मानते हैं लेकिन वास्तव में देखा जाए तो काले रंग को स्वयं ईश्वर ने भी श्रेष्ठ माना है। मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक रूप मां काली का है। मां काली की शक्ति इतनी है कि उन्हें संभालने के लिए स्वयं महादेव को मां काली के पैरों के नीचे आना पड़ा था।
शालिग्राम और काले पत्थर का जो प्रभाव है वह किसी धातु की मूर्ति में नहीं। शालिग्राम को साक्षात श्रीहरि का अवतार माना जाता है।पुराणों में काले रंग की गाय को कपिला कहते हैं। काली गाय के पैरों के नीचे की मिट्टी को माथे पर लगाने से पाप कम हो जाते हैं।
ज्योतिषी में काले रंग के कुत्ते को भैरव की सवारी कहा जाता है। किसी की कुंडली में शनि ग्रह का दोष चल रहा हो तो उन्हें काली चीजों का दान करने के लिए कहा जाता है।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और महादेव जी प्रसन्न होते हैं।
- घर में काली चीटियों का आना शुभ तथा धन आगमन का संकेत देता है।
- बुरी नजर से बचने के लिए बच्चों को काजल का टीका व काले रंग का धागा बांधा जाता है।
- काला रंग असीम शक्तियों का संग्रह है। काले रंग के सामने सभी रंग फीके हैं।
Black is formed when visible light is fully absorbed. It represents darkness. It is the symbol of authority due to which black color dress is worn by judges and magistrates. It is being used in cave paintings also. It is the most common color one can see in books, magazines, etc.
Pink

Pink color is formed from a mixture of red and white color. It symbolizes charm, politeness, etc. It is one of the most-liked colors by females.
लाल रंग (Red colour)❤️

मानव शरीर में सबसे ज्यादा कंपन लाल रंग ही पैदा करता है। चमकीला लाल रंग सबका ध्यान खींचता है।लाल रंग से उर्जा और उत्तेजना बढ़ती है और ऊर्जा और उत्तेजना से खतरे का डर रहता है अतः खतरे की जगह पर लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे -इलेक्ट्रिक/पावर रूम मे मीटर को लाल रंग से रंगकर सभी को सावधान(danger) करते है।
लाल रंग को प्रेम, क्रोध और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। रक्त का रंग, उगते हुए सूरज का रंग, अग्नि का रंग लाल ही है- जो नवजीवन का प्रतीक है।
देवी स्थापना व पूजा-पाठ आदि में लाल रंग का बहुत ही शुभ महत्व है। मां लक्ष्मी लाल वस्त्र पहनती है वह लाल रंग के कमल के फूल पर आसीन है। मां दुर्गा के मंदिरों में कुमकुम,रोली, सिंदूर आदि सामान में लाल रंग की अधिकता देखने को मिलती है। पूजा के समय पहले लाल रंग का कपड़ा बिछाया जाता है फिर पूजा की सामग्री रखी जाती है अर्थात लाल रंग शक्ति का प्रतीक है।
आज भी हिंदू धर्म में नवविवाहिता लाल रंग की साड़ी, सिंदूर और लाल रंग की चूड़ियों से श्रृंगार करती है। शादियों के अवसर पर लाल रंग का होना शुभ माना गया है। ग्रृह प्रवेश के वक्त कुमकुम से घर में नववधू के पगलिया कराते हैं जो सौभाग्य का रूप माना जाता है। शादी, पूजा, मंदिर आदि जगह पर लाल रंग का उपयोग होता है।लाल रंग का उपयोग जगह पर भी निर्धारित होता है।जैसे- घर की दीवारों पर, पर्दे और चादर पर लाल रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। क्योंकि लाल रंग ऊर्जा, उत्साह को क्रोध में बदलने की ताकत रखता है। घर में चमकीले लाल रंग की जगह उस से मिलता जुलता कोई अन्य रंग प्रयोग करना चाहिए।
हमें अपने आहार में लाल रंग के फल और सब्जियों का समावेश करना चाहिए। टमाटर ,चेरी, आलूबुखारा, तरबूज,लाल शिमला मिर्च आदि में लाइकोपीन और एंथेसाइनिन जैसे जरूरी खनिज तत्व होते हैं। इनसे हमारे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है और हम फ्रेश फील करते हैं। लाल रंग के फल और सब्जियां या मानसिक सेहत को बढ़ाने तथा कैंसर के कीटाणुओं को कम करने में लाभकारी हैं। लाल रंग मनुष्य के शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न करता है। लाल का पूरक रंग सियान है।
लाल रंग से मिलता-जुलता रंग केसरिया है। केसरिया सूर्योदय व सूर्यास्त का रंग है। लाल रंग का सीधा संबंध सूर्य व मंगल ग्रह से है अतः इनके गुण लाल रंग में पाए जाते हैं। केसरिया रंग त्याग, बलिदान ,ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। शिवाजी की सेना का ध्वज हो,राम-कृष्ण और अर्जुन के रथ का ध्वज और भारतीय जनता पार्टी का ध्वज केसरिया ही है। आज भी हिंदू साधू भगवा वस्त्र धारण कर खुद को मोक्ष मार्ग पर चलने के लिए तैयार करते हैं। राम भक्त हनुमान को लाल व सिंदूरी रंग का सिंदूर चढ़ाया जाता है। अत: देवी देवताओं, पूजा में सबसे ज्यादा लाल रंग का उपयोग होता है।
Red color is the one with the longest wavelength. It is one of the primary colors in RGB models. It is the last color in the visible spectrum. There are approximately 23 shades of red color. It symbolizes love, anger, danger etc.
Green

Green color is the one which is present in between blue and yellow in the visible spectrum. It has a wavelength between 495-750 mm. It symbolizes nature, life, safety, and many more. This color is present in the Indian National flag. It is the second most liked color.
पीला रंग (Yellow colour)?:

पीला रंग को अंग्रेजी में Yellow colour कहते हैं। यह सूर्य का कलर है चूंकि पीला रंग सूर्य के प्रकाश का है यानि उष्मा और शक्ति का प्रतीक है। यह हर्षोल्लास, उत्साह ,उत्सव, सुख शांति व बुद्धिमता का प्रतीक है। पीला रंग संतुलन, पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करता है।
पीले रंग के वस्त्रों को पितांबर कहते हैं जो कृष्ण भगवान का पसंदीदा वस्त्र है। गणेश जी को भी हम पीले रंग की धोती में देखते हैं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग के फूल और फल का भोग चढ़ाते हैं जो विद्या व बुद्धिमता का प्रतीक है।
ज्योतिषी में पीला रंग सूर्य देव, मंगल और गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिसकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर अवस्था में हो उन्हें पीले रंग की चीज का दान करने के लिए कहा जाता है।
पीला रंग रक्त संचार बढ़ाता है, थकान दूर करता है। पीले रंग के संपर्क से रक्त में सफेद व लाल रक्त कणों में बढ़ोतरी होती है।
घर में पीले रंग को मिश्रित रूप से प्रयोग कर सकते हैं। किचन में पीले रंग का उपयोग लाभकारी है। घर के फर्श में,बरामदे मे पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों के कमरे में पीले रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में सजावट के लिए पीले रंग के फूलों और पेंटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई की मेज पर उत्तर पूर्वी दिशा में कुछ पीले रंग की चीजें जैसे कैंडल्स ,तस्वीर, लैंप ,फूल आदि रखने से परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता उत्पन्न होगी।
पीले रंग पर काला रंग बहुत ही उभर कर आता है इसी कारण स्कूल बस या स्कूल वैन पीले रंग की होती है।
पीले रंग के फल और सब्जियों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पपीता, संतरा, नींबू, अनानास, मक्का,सरसो आदि के सेवन से अल्फा कैरोटीन, beta-carotene आदि आवश्यक तत्वों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हृदय रोग, फेफड़ों, आंखो की समस्या में भी फायदेमंद है। धन, वैभव ,समृद्धि और आत्मविश्वास बढ़ाता है पीला रंग।
पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। नए विचारों को अपनाने वाले, कार्यों में सफलता पाने वाले व सकारात्मक रूप में हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं ।पीले रंग का विरोधी रंग बैंगनी रंग होता है।
Yellow color is the one which is present in between green and orange color in the visible spectrum. It’s wavelength lies between 575-585 nm. In ancient times, this color was used to symbolize god and royalty. In the modern world, it symbolizes happiness.
Brown:

Brown color is an earth color as it can be found everywhere on the earth. It is a dull color. It symbolizes chocolate, history, and culture. In India, it symbolizes death. It is formed by blending all the colors together.
सफेद रंग (White colour):

सफेद रंग को शुद्धता, पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग के प्रयोग से मन में छुपे नकारात्मक विचार आने बंद हो जाते हैं। सफेद रंग उज्जवलता एवं सत्यता का प्रतीक है, इसलिए राष्ट्रीय ध्वज में इस रंग का प्रयोग किया गया है। सफेद रंग के ध्यान से मन को शांति मिलती है।
निर्मलता और शीतलता के लिए मंदिर और पूजा स्थान पर सफेद रंग का ज्यादा उपयोग होता है। सफेद रंग के कपड़ों में हमेशा शीतलता महसूस होती है शायद इसलिए गर्मी के मौसम में सफेद व हल्के कलर के कपड़ों का चुनाव किया जाता है।
घरों में दीवारों पर,पर्दा,चादर आदि सफेद रंग के चुन सकते हैं। सफेद रंग की दीवारों से अच्छी रोशनी रहती है, बिजली कम खर्च होती है।कलर साइकोलॉजी में
- सफेद नई शुरुआत का रंग है।
- जापान का ध्वज सफेद रंग का है ।
- थाईलैंड में सफेद हाथी पाए जाते हैं।
- अधिकतर गाड़ियों का रंग सफेद ही होता है शायद ज्यादातर लोगों को अन्य किसी रंग के बजाय सफेद रंग जल्दी से पसंद आ जाता है।
- ऋषि-मुनियों का मत है आत्मा का रंग पूर्ण सफेद होता है।
- पश्चिमी देशों में शादी के समय दुल्हन सफेद रंग का गाउन पहनती है।
- हमारे घरों में छत पर सफेद रंग होता है ताकि भरपूर प्रकाश मिल सके।
हमें अपने आहार में सफेद रंग के फलों और सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ कैंसर और ट्यूमर से भी बचाता हैं सफेद रंग। केला, मूली, आलू ,गोभी, लहसुन, प्याज, नारियल आदि में एलीसिन और फ्लैवेनाइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
White color is the lightest color among all. It is the color of chalk, milk, etc. It represents innocence and purity. It symbolizes a new start. It is the combination of all the colors in the visible spectrum.
Grey

Grey color is in between black and white color. It is the color of the sky covered with clouds. It represents neutrality. It has a very soothing presence.
Orange

Orange color is present in between red and yellow in the visible spectrum. It’s wavelength lies between 585-620 nm. This color got its name from the fruit named orange. It represents energy, cheer, good health, etc.
Also Read: Colours Name In Hindi
30 Colours Name Hindi and English
- White सफेद
- Red लाल
- Blue नीला
- Green हरा
- Black काला
- Yellow पीला
- Orange नारंगी
- Pink गुलाबी
- Purple बैंगनी
- Indigo जामुनी
- Brown भूरा
- Golden सुनहरा
- Silver चांदी जैसा रंग
- Ruby गहरा लाल रंग
- Navy Blue गहरा नीला
- Clay मिट्टी का रंग
- Magenta गहरा गुलाबी रंग
- Cyan हरिनील
- Olive जैतून का रंग
- Bronze पीतल रंग
- Grey धुमैला
- Maroon भूरा लाल रंग
- Azure आसमानी रंग
- Clay मिट्टी जैसा रंग
- Beige गहरा पीला
- Off White धूमिल सफ़ेद
- Turquoise फ़िरोज़ा
- Metallic धातुमय रंग
- Amber भूरा पीला रंग
- Grape अंगूर का रंग
रंगो के प्रकार (Types of colors):
तीन प्राथमिक रंगो को आपस मे मिलाकर नए रंग बना सकते है।
- लाल और पीले रंग को मिलाने से नारंगी रंग बनता है।
- लाल और नीले रंग को मिलाने से बैंगनी रंग बनता है।
- पीले और नीले रंग को मिलाने से हरा रंग बनता है।
- लाल रंग में काला रंग मिलाने पर भूरा रंग बनता है।
- लाल रंग मे सफेद रंग मिलाने पर गुलाबी रंग बनता है।
नारंगी बैंगनी और हरा रंग को द्वित्तीय (secondry)रंग कहते हैं।
द्वितीय रंगों को प्राथमिक रंगों से मिलाने पर तीसरा रंग मिलता है। सिंदूर, मजेंटा, अंबर तीसरी श्रेणी के रंग है।
Conclusion
हमने उपरोक्त आर्टिकल मे रंगो ( colours name ) के बारे मे रंगीली जानकारी पढ़ी।रंगो के मिश्रण से कई प्रकार के रंग बना सकते है।हम सभी को रंग भरी दुनिया ही पसंद है।इन रंगो के उपयोग से हम अपने जीवन मे खुशियो,सकारात्मक सोच,उमंग, उल्लास को आमंत्रित करे। अपने जीवन को इंद्रधनुष की तरह बनाए जिसके साथ सभी जुडना चाहे!!!